व्यायाम क्या होता है? व्यायाम के फायदे, प्रकार और नुकसान से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में

आज हम जानेंगे व्यायाम के फायदे और नुकसान क्या है की पूरी जानकारी (Exercise in Hindi) के बारे में क्योंकि कई लोगों काफी अच्छी-अच्छी चीजें खाते हैं परंतु फिर भी उनका वजन नहीं बढता है अथवा उनका शारीरिक विकास नहीं होता है। ऐसे में जब वह सभी उपाय करके थक जाते हैं, तो वह डॉक्टर से अपना चेकअप करवाते हैं। डॉक्टर के द्वारा उन्हें कुछ दवाइयां दी जाती है साथ ही उन्हें विशेष तौर पर यह कहा जाता है कि वह व्यायाम करना चालू कर दें।

एक्सरसाइज का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में जिम का नाम आता है परंतु ऐसा नहीं है कि एक्सरसाइज करने के लिए आपको जिम जाना ही पड़ेगा। एक्सरसाइज कई प्रकार की होती है जिसे आप जिम में भी कर सकते हैं और घर पर भी कर सकते हैं। यहां तक कि आप रोजाना जो चलते हैं अथवा दौड़ते हैं उसे भी एक्सरसाइज ही कहा जाता है। इसके अलावा साइकिल चलाने के काम को व्यायाम ही कहते हैं।

Contents show

व्यायाम क्या होता है? – What is Exercise in Hindi

Exercise In Hindi
Exercise In Hindi

अगर आप कसरत का मतलब जानते हैं तो बस समझ लीजिए आप Exercise का मतलब जानने के काफी करीब पहुंच चुके हैं। कसरत और Exercise यह दोनों शब्द सुनने में भले ही अलग-अलग है परंतु इनका अर्थ एक ही है। एक्सरसाइज को कसरत कहकर बुलाया जाता है। व्यायाम में हमें अपने शरीर को ट्रेन करना होता है और इसके लिए हमें कुछ वजन उठाने पड़ते हैं।

यह वजन डंबल के तौर पर भी हो सकते हैं या फिर कोई ईट अथवा पत्थर भी हो सकते हैं। जिम जा कर के हम जो Exercise करते हैं, वह तो एक प्रोफेशनल व्यायाम है परंतु क्या आप जानते हैं कि रोजाना दौड़ना भी एक्सरसाइज की श्रेणी में ही आता है।

इसके साथ ही कूदना, पानी में तैरना, साइकिल चलाना यह सभी Exercise में ही शामिल है।‌ व्यायाम के कई फायदे इंसानी बॉडी को मिलते हैं। इसलिए प्राचीन काल से ही Exercise को अपने दैनिक जीवन में लोग शामिल करते आए हैं।

एक्सरसाइज को हिंदी में क्या बोलते हैं – Exercise meaning in Hindi

अगर कोई आपसे पूछे कि Exercise को हिंदी में क्या कहा जाता है तो आप उसका जवाब कसरत या फिर व्यायाम कह सकते हैं। अखाड़े में जो खेल खेला जाता है वह भी एक प्रकार की कसरत ही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो जिनी चीजों को करने से हमारी शारीरिक गतिविधियां तेजी के साथ होती है, उसे कसरत अथवा एक्सरसाइज माना जाता है।

व्यायाम के प्रकार – Types of Exercise in Hindi

कई लोगों को अभी तक यही पता है कि Exercise सिर्फ जिम जाकर ही होती है और यही व्यायाम का इकलौता प्रकार है परंतु बता दे की व्यायाम कई प्रकार की होती हैं जिनके नाम आपको नीचे दिए जा रहे हैं।

  • वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज
  • योगा एक्सरसाइज
  • एरोबिक एक्सरसाइज

व्यायाम के फायदे – Benefits of Exercise in Hindi

अगर आप यह सोचते हैं कि 1 दिन Exercise करके आप इसके फायदे प्राप्त कर लेंगे तो ऐसा नहीं है। एक्सरसाइज का पूरा फायदा पाने के लिए आपको कम से कम 1 महीने लग जाता है। हालांकि कुछ ऐसी चीजें हैं जिसमें Exercise को अधिक समय तक करना पड़ सकता है। नीचे आप यह जानेंगे कि व्यायाम के एडवांटेज क्या है।

1. एनर्जी लेवल बढाए एक्सरसाइज

दरअसल जब हम घर पर या फिर जिम जाकर कसरत करना चालू करते हैं तो धीरे-धीरे हमारी बॉडी में गर्मी पैदा होती है। यह गर्मी इसलिए पैदा होती है क्योंकि हमारी बॉडी में जो मांसपेशियां होती हैं उन में खिंचाव उत्पन्न होता है साथ ही उनमें संकुचन भी होने लगता है। ऐसा होने पर ऑक्सीजन का आना-जाना हमारी बॉडी में अच्छा हो जाता है और इसी वजह से हमें हमारी बॉडी में अच्छा एनर्जी लेवल मिलता है।

2. बॉडी बनाए एक्सरसाइज

यही तो वह बात है जो हर लड़के और लड़की को व्यायाम करने के लिए मजबूर करती है। कम वेट जिन लड़के और लड़कियों का होता है उन्हें अन्य उपाय करने के साथ ही साथ लोगों के द्वारा कसरत करने की सलाह दी जाती है। कसरत करने पर हमारी बॉडी में गर्मी पैदा होती है और मांसपेशियों में खिंचाव होता है।

ये भी पढ़ें : जांघ की चर्बी कैसे कम करें? जांघ की चर्बी कम करने के टिप्स, आहार, और व्यायाम

इसके कारण हमें ज्यादा भूख लगती है और जब हम ज्यादा खाना खाते हैं तो हमारी बॉडी को पोषक तत्व अधिक मात्रा में मिलते हैं और यही वजह है कि जब बॉडी को सभी पौष्टिक तत्व प्राप्त होते हैं तो वह अपने आप को फैलाने लगती है, जिससे हमारी बॉडी बनती है और हमारी पर्सनैलिटी भी अच्छी हो जाती है।

3. वजन घटाए एक्सरसाइज

क्या आप जानते हैं कि जिस प्रकार बॉडी बनाने के लिए अथवा वजन बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज फायदेमंद है, उसी प्रकार व्यायाम को करके वजन को घटाया भी जा सकता है। यह उन लोगों के लिए वरदान है जो बढे हुए मोटापे से परेशान हैं और अपने शरीर की चर्बी को कम करना चाहते हैं। कार्डियो Exercise वजन घटाने के लिए आप कर सकते हैं। इसकी मुख्य बात यह है कि आप इसे घर पर ही कर सकते हैं।

4. एक्सरसाइज पर्सनैलिटी अच्छी करें

व्यायाम करने के कारण हमारी बॉडी बनती है और दुबले पतले शरीर से हम एक स्वस्थ बॉडी के मालिक बन जाते हैं जिसके कारण हम जो कपड़े पहनते हैं, वह हमारे ऊपर बहुत ही अच्छे लगते हैं और कपड़े अच्छे लगने के कारण हमारी पर्सनालिटी में चार चांद लग जाते हैं।

5. अच्छी नींद लाए कसरत

आपने देखा होगा कि जब हम बाहर से कोई काम करके घर पर आते हैं तो हमें काफी ज्यादा थकान लगती है और आते ही हम बिस्तर पर लेट जाते हैं और हमें तुरंत नींद आ जाती है। सेम यही चीज व्यायाम को लेकर के भी होती है। जो लोग रोजाना Exercise करते हैं उन लोगों को नींद ना आने की समस्या का सामना बिल्कुल भी नहीं करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें : मेडिटेशन क्या होता है? मेडिटेशन कैसे करें? मेडिटेशन करने के फायदे, नुकसान और प्रकार

क्योंकि Exercise करने के कारण हमारी बॉडी थकी हुई होती है और यही वजह है कि जब हम रात में सोने जाते हैं, तो हमें 5 से 10 मिनट के अंदर ही इतनी गहरी नींद आती है कि हमारे नींद फिर सुबह ही खुलती है। इस प्रकार से कसरत करना अच्छी नींद लाने के लिए फायदेमंद है।

6. कॉन्फिडेंस बढ़ाए एक्सरसाइज

Exercise करने से आपका पूरा शारीरिक विकास होता है। आप का सीना चौड़ा होता है, आपके कंधे उठे हुए होते हैं और आपके अंदर बिल्कुल मर्दों वाली बात आ जाती है जिसके कारण आपका आत्मविश्वास का लेवल बहुत ही अच्छा रहता है, तो इस प्रकार से अगर किसी व्यक्ति को अपने आत्मविश्वास के लेवल को हाई करना है, तो उसे रोजाना एक्सरसाइज अवश्य करनी चाहिए फिर चाहे वह इसे जिम जाकर करें या फिर घर पर ही करें।

7. बीमारियां दूर भगा एक्सरसाइज

व्यायाम करने से हमारी बॉडी के सभी अंगों की अच्छी कसरत हो जाती है और उन्हें पंप मिलता है जिसके कारण बॉडी में खून का आना जाना अच्छा हो जाता है। इसके अलावा डाइजेस्टिव सिस्टम भी हमारा मजबूत हो जाता है।

इसलिए कई ऐसी बीमारी है जो Exercise करने के कारण हमें अपने कैद में नहीं ले पाती है। इस प्रकार बीमारियों को दूर भगाने के लिए और अपने पाचन तंत्र को अच्छा करने के लिए एक्सरसाइज करनी चाहिए।

8. चेहरे पर तेज लाए एक्सरसाइज

क्या आप जानते हैं कि व्यायाम करने का एक फायदा यह भी है कि यह भूख अधिक लगाती है और अधिक खाना खाने के कारण सभी विटामिन, मिनरल और पौष्टिक तत्व हमारी बॉडी में आते हैं जिससे अन्य अंगों का विकास तो होता ही है परंतु सबसे ज्यादा फायदा हमारे चेहरे की त्वचा को होता है। पौष्टिक तत्व मिलने के कारण चेहरे की त्वचा पर ब्राइटनेस बढ़ जाती है और हमारा चेहरा बिल्कुल गुलाब के फूल की तरह दिखाई देता है।

व्यायाम के नुकसान – Exercise Side Effects in Hindi

Exercise करने के नुकसान के बारे में बात की जाए तो यह नुकसान तभी होते हैं जब हम ही कोई गलती करते हैं।

जिम के अंदर एक्सरसाइज करने के दरमियान कई बार हम अधिक वजन दिखावा करने के चक्कर में उठाते हैं जिससे हमें पीठ दर्द या फिर कमर दर्द की समस्या हो जाती है। इसके अलावा अगर हम जिम में सही प्रकार से कसरत नहीं करते हैं, तो हमें चोट भी लग सकती है।

हड्डियों की कमजोरी का सामना करने वाले लोगों को या फिर हड्डियों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से जो लोग परेशान हैं, उन्हें Exercise करने के लिए मना किया जाता है क्योंकि इसमें भारी वजन उठाना होता है जो उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।

ये भी पढ़ें : मोटा होने के उपाय? 

अगर किसी व्यक्ति ने पहले कभी भी व्यायाम नहीं की है तो पहली बार में जब वह Exercise करता है तो उसे व्यायाम को पूरा करने के 1 से 2 घंटे के बाद अपनी बॉडी में काफी तेज दर्द महसूस होता है। यह दर्द सामान्य तौर पर 2 से 3 दिनों तक रहता है जो कि स्वाभाविक है।

Exercise पूरी बॉडी की एक समान में करनी चाहिए। अगर आप अपनी बॉडी के किसी एक ही हिस्से को ज्यादा ट्रेन करते हैं तो आपकी बॉडी बेडौल हो सकती है।

व्यायाम (Exercise) से जुड़े नियम और जरूरी बातें

अगर आप जिम जाकर व्यायाम करते हैं तो जिम में जाने के बाद Exercise शुरू करने से पहले आपको अपनी बॉडी की स्ट्रैचिंग कर लेनी चाहिए, ताकि आपकी बॉडी लचीली बने और वह कसरत करने के लिए तैयार हो।‌ बॉडी को लचीला बनाने के लिए आपको उछल कूद करनी चाहिए।

जिम के अंदर आपको रोजाना एक ही Exercise नहीं करनी चाहिए बल्कि आपको टाइम टेबल के हिसाब से अपनी बॉडी में मौजूद सभी पार्ट की व्यायाम अलग-अलग दिन करनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी बॉडी का पूरा विकास होगा।

घर पर अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो आपको सुबह के समय में Exercise करना चाहिए क्योंकि सुबह का वातावरण शांत रहता है। ऐसे में आपका पूरा मन व्यायाम करने में लगेगा।

कई बार आपको कई लोगों के द्वारा प्रोटीन पाउडर लेने के लिए कहा जाएगा। हालांकि अगर आपका बजट अच्छा है तो आप प्रोटीन पाउडर ले सकते हैं, पर यह ध्यान रखें कि आप जो प्रोटीन पाउडर खरीद रहे हैं, वह अच्छी कंपनी का हो।

ये भी पढ़ें : बॉडी कैसे बनाएं?

अगर आपका बजट अच्छा नहीं है और आप Exercise करके अपनी बॉडी बना रहे हैं तो आपको साबुत मूंग, सोयाबीन, पनीर, चना जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए। यह आपकी बॉडी को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट देंगे।

एक्सरसाइज आपको 1 ही दिन में अपना चमत्कार नहीं दिखाती है। इसलिए यह बिल्कुल भी उम्मीद ना करें कि आपको एक ही दिन में कोई चमत्कार अपनी बॉडी पर दिखाई देगा। आपको बस धैर्य रख कर के रोजाना कसरत करनी है। आपको 1 महीने के भीतर ही इसका रिजल्ट दिखाई देंगे और जैसे जैसे आप आगे बढ़ते जाएंगे, वैसे वैसे आपको अपनी बॉडी पर अच्छे प्रभाव दिखाई देंगे।

व्यायाम (Exercise) के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या कसरत करने से हमारे बाल मजबूत बनते हैं?

जी हां जिस प्रकार कसरत करने से बॉडी के अन्य अंगों को पोषण मिलता है और उनका विकास होता है, उसी प्रकार बालों का भी विकास होता है।

व्यायाम करने के साथ हमें क्या करना चाहिए?

आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए, आपको ऐसा खाना खाना चाहिए जिसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट की अच्छी मात्रा हो। यही आपकी बॉडी को पोषण देते हैं और आपकी मसल्स को डिवेलप करते हैं।

व्यायाम के फायदे हमें कब दिखाई देते हैं?

जब आप व्यायामचालू करते हैं तो कम से कम 1 महीना आपको इसके फायदे दिखने में लग जाते हैं, उसके बाद आप लगातार इसके फायदे ही फायदे अपनी बॉडी में देखते हैं।

एक्सरसाइज करने के लिए सही समय क्या है?

आप इसे अपने हिसाब से कर सकते हैं। वैसे तो सुबह का टाइम इसके लिए अच्छा माना जाता है परंतु बिजी शेड्यूल होने के कारण आप इसे अपने खाली टाइम में कर सकते हैं।

क्या घर पर रहकर भी व्यायाम करी जा सकती है?

जी हां घर पर रहकर भी आप एक्सरसाइज कर सकते हैं। घर पर रहकर आप उठक बैठक कर सकते हैं, दंड बैठक कर सकते हैं, स्क्वैड्स कर सकते हैं, दौड़ सकते हैं।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में आपने जाना की व्यायाम क्या होता है? और व्यायाम के फायदे और नुकसान? (Exercise in Hindi) इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद भी अगर आपके मन में Exercise Ke Fayde aur Nuksan को लेकर कोई सवाल उठ रहा है तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं। हमारी विशेषज्ञ टीम आपके सभी सवालों का जवाब देगी।

अगर आपको लगता है कि इस लेख में कोई गलती है तो आप नीचे Comment करके हमसे बात कर सकते हैं, हम उसे तुरंत सुधारने की कोशिश करेंगे। अगर आपको हमारे द्वारा Exercise in Hindi पर दी गई जानकारी पसंद आई है और आपको इस लेख से कुछ नया सीखने को मिलता है, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। आप इस लेख का पोस्ट लिंक ब्राउजर से कॉपी कर सोशल मीडिया पर भी साझा कर सकते हैं।

Photo of author
Author
Akanksha Shree
आकांक्षा श्री ने पटना वीमेंस कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स में बैचलर्स और ट्रेवल एंड टूरिज्म में सर्टिफिकेशन कोर्स किया है। इन्होंने वर्ष 2023 में अपने करियर की शुरुआत स्वास्थ्य आधारित वेब पोर्टल से की थी। अब तक इनके 50+ से भी ज्यादा आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment