किसी लड़की को कैसे पटाए? – How to impress a Girl in Hindi? जानिए लड़की पटाने के तरीके हिंदी में

आज हम जानेंगे लड़की कैसे पटाए पूरी जानकारी (How to impress a Girl In Hindi) के बारे में क्योंकि हम सभी को अपनी जिंदगी में कभी ना कभी किसी ना किसी व्यक्ति के प्रति अट्रैक्शन हो ही जाता है। कई लोगों का यह अट्रैक्शन कुछ ही दिन में खत्म हो जाता है तो कई लोगों का अट्रैक्शन आगे चलकर के प्यार में बदल जाता है। जहां तक बात आती है लड़कों की तो लड़के काफी जल्दी किसी भी लड़की को पसंद कर लेते हैं।

जब लड़कों को कोई लड़की पसंद आ जाती है तो वह किसी भी प्रकार से उसे पटाने के तरीके खोजने लगते हैं क्योंकि लड़की पसंद आने के बाद लड़कों का दिल नहीं लगता, उन्हें हमेशा बेचैनी महसूस होने लगती है। आज के इस आर्टिकल में जानेंगे कि Ladki Kaise Pataye ja sakta hai, लड़की पटाने के लिए क्या करे, लड़की पटाने का तरीका, Ladki Kaise Patate Hai, आदि की जानकारीयां पूरा डिटेल्स में जानने को मिलेगा, इसलिये इस लेख को सुरू से अंत तक जरूर पढे़ं।

लड़की कैसे पटाए? – How to impress a Girl in Hindi

लड़की कैसे पटाए
Ladki Kaise Pataye

एक कहावत कही गई है कि लड़की एक ऐसी बला होती है जिसे आज तक भगवान नहीं समझ पाए हैं तो भला इसे इंसान क्या समझेगा। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि हम लड़की नहीं पटा सकते। बता दें कि इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है यहां तक की लड़की पटाना भी कोई बड़ी बात नहीं है।

हालांकि ऐसे लोगों को यह बड़ी बात ही लगती है जिनका कभी लड़कियों से पाला नहीं पड़ा होता है, क्योंकि जो लोग लड़कियों से बात करने में शर्म या फिर संकोच करते हैं अक्सर उन्हें ही मन में यह ख्याल आता है कि वह लड़की नहीं पटा सकते हैं, परंतु कुछ ऐसे टिप्स है जो लड़की पटाने में आपकी सहायता कर सकते हैं।

लड़की को पटाने का सबसे अच्छा तरीका – Steps to attract a Girl in Hindi

लड़की पटाने का सबसे पहला तरीका यह है कि आपको लड़कियों से अच्छी बातचीत करनी आनी चाहिए, क्योंकि लड़कियां अक्सर ऐसे लोगों को तवज्जो देती हैं जिन की बातचीत करने की कला अच्छी होती है। इसके अलावा भी ऐसे बहुत सारे उपाय और टिप्स है, जो लड़की पटाने के लिए आपको जानने आवश्यक है।

इसीलिए अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और आप उसे पटाना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल के द्वारा हम कुछ ऐसे तरीके आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जो लड़की पटाने में आपकी सहायता कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं लड़की पटाने के लिए क्या करना पड़ता है।

1. लड़की से दोस्ती करें

यह लड़की पटाने का अथवा लड़की को इंप्रेस करने का गोल्डन नियम है और किसी भी लड़की को पटाने की स्टार्टिंग भी यहीं से ही होती है। जिस किसी भी लड़की को आप पटाना चाहते हैं सबसे पहले तो आपको उस लड़की के साथ दोस्ती का हाथ मिलाना चाहिए क्योंकि जब आपकी दोस्ती होगी तभी तो आपकी बातचीत चालू होगी और जब आपकी बातचीत चालू होगी तभी आप की कहानी आगे बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें : अखरोट (Walnut) के फायदे, प्रकार, उपयोग, नुकसान – Walnut in Hindi

बिना लड़की से बात किए हुए आप कभी भी किसी भी लड़की को नहीं पटा सकते हैं। इसीलिए सबसे बड़े तो आप उस लड़की से दोस्ती करें जिसे आप पटाना चाहते हैं। दोस्ती करने का तरीका आप अपने हिसाब से सिलेक्ट कर सकते हैं।

2. लड़की से झूठ ना बोले

लड़कियों की नफरत की लिस्ट में ऐसे लड़के हमेशा रहते हैं जो लड़कियों से झूठ बोलते हैं क्योंकि लड़कियों को ऐसे लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं जो रिलेशनशिप में झूठ बोलते हैं या फिर रिलेशनशिप में आने के पहले ही झूठ बोलते हैं। क्योंकि लड़कियां ऐसे लोगों पर ज्यादा विश्वास जताती है जो उनके साथ सच्चाई वाली बातें करते हैं, तो इस प्रकार आपको यह बात अपने मन में अच्छी तरह से बैठा लेनी है कि जिस लड़की को आप पटाना चाहते हैं,

आपको हमेशा उससे सच ही बोलना है फिर चाहे वह किसी भी प्रकार का सच क्यों ना हो। क्योंकि अगर आप झूठ बोल कर के उस लड़की के साथ अपनी बातें आगे बढ़ाएंगे तो आपके झूठ का पता चलने पर वह लड़की आपसे रिश्ता भी तोड़ सकती है। इसलिए आप अपने रिश्ते की स्टार्टिंग सच से ही चालू करें और हमेशा लड़की से सच ही बोले।

3. लड़की के परिवार वालों की इज्जत करें

किसी भी लड़की को पटाने के लिए आपको लड़की के परिवार वालों को भी पटाना आना चाहिए, क्योंकि लड़कियां ऐसे लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं जिनके बारे में उनके परिवार वाले जानते हैं, क्योंकि ऐसा होने पर लड़कियां यह सोचती हैं कि, उनके परिवार वाले उस लड़के को पसंद करते हैं, ऐसी अवस्था में अगर वह अपनी रिलेशनशिप को उस लड़के के साथ आगे बढ़ाती है तो आगे चलकर के उसकी शादी होने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।

क्योंकि उसके परिवार वाले पहले से ही उस लड़के के बारे में जानते होंगे। लड़कियां ऐसे लड़कों में अपना फ्यूचर हसबैंड देखती है जो उनके परिवार वालों की इज्जत करता है। इस बात को आप लड़की पटाने का मास्टर स्ट्रोक भी मान सकते हैं।

4. लड़की का बर्थडे याद रखें

सिर्फ लड़की ही नहीं बल्कि किसी भी इंसान की जिंदगी में अगर किसी दिन की सबसे ज्यादा अहमियत होती है, तो वह उसका बर्थडे यानी कि जन्मदिन ही होता है। लड़की को इंप्रेस करने का इससे अच्छा मौका कोई भी नहीं हो सकता। आपको बस किसी भी प्रकार से उस लड़की के जन्मदिन की जानकारी हासिल करनी है जिसे आप पटाना चाहते हैं, ऐसा होने पर जब उस लड़की का जन्मदिन है आए तब आपको कोशिश करनी है कि आप ही वह पहले इंसान बने जिसके द्वारा उन्हें जन्मदिन की बधाई उनके जन्मदिन पर प्राप्त हो।

अगर आप ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो लड़की के दिल में धीरे-धीरे आप की जगह पैदा होने लगती है, क्योंकि लड़कियां यह सोचती है कि यार यह लड़का तो मेरा जन्मदिन याद रखता है और उसने सबसे पहले मुझे मेरे जन्मदिन की बधाई दी। इसका मतलब यह है कि यह मेरी बहुत ज्यादा केयर करता है।

5. अपनी पर्सनैलिटी पर ध्यान दे

लड़की पटाने के लिए आपको अपने आप पर भी ध्यान देना होगा, क्योंकि लड़कियां ऐसे लड़कों से बहुत दूर रहती हैं जिनकी पर्सनैलिटी अच्छी नहीं होती है। हर लड़की यही चाहती है कि उसका बॉयफ्रेंड एक ऐसा लड़का हो, जिसकी पर्सनैलिटी अच्छी हो और जिसके साथ वह अगर कहीं पर जाए तो लोग उनकी तारीफ के कसीदे पढ़े।

इसलिए अपनी पर्सनैलिटी पर आपको विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए। पर्सनालिटी को इंप्रूव करने के लिए आपको मैचिंग के कपड़े पहने चाहिए, साथ ही आपको ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जो आपकी बॉडी पर अच्छे लगते हैं। इसके अलावा आपको कोई सुगंधित डिओडरेंट भी लगाना चाहिए, ताकि बॉडी की दुर्गंध दूर रहे।

ये भी पढ़ें : योगर्ट के फायदे, प्रकार, उपयोग और नुकसान – Yogurt in Hindi

आपको विशेष तौर पर अपनी हेयर स्टाइल पर भी ध्यान देना चाहिए। कुल मिलाकर आपको ऐसा बनना चाहिए ताकि लड़की को यह लगे कि हां आपके अंदर कुछ ना कुछ खास बात अवश्य है। जब आप अपनी पर्सनैलिटी पर ध्यान देंगे तो लड़की भी आपकी तरफ निश्चित ही आकर्षित होगी क्योंकि लोगों को हमेशा से ही ऐसी चीजें अट्रैक्ट करती हैं जो थोड़ी डिफरेंट होती है।

6. लड़की की तारीफ करे

तारीफ सुनना हर इंसान को पसंद होता है परंतु जब बात आती है लड़कियों की तो उन्हें अपनी तारीफ सुनना हमेशा से ही पसंद होता है, परंतु यहां पर यह ध्यान रखें कि लड़कियां इस बात को भी बड़ी ही आसानी से पहचान लेती हैं कि कौन सा व्यक्ति उनकी सच्ची तारीफ कर रहा है और कौन सा व्यक्ति उनकी झूठी तारीफ कर रहा है।

अगर आपको लड़की के अंदर कोई भी ऐसी चीज दिखाई देती है जो तारीफ करने लायक है तो आपको बेहिचक उस चीज की तारीफ कर देनी चाहिए। ऐसा करने पर लड़कियां अंदर ही अंदर काफी ज्यादा खुश होती हैं और जो उनकी तारीफ करता है वह धीरे-धीरे उसकी तरफ अट्रैक्ट होने लगती है।

कई लड़के लड़कियां पसंद आने पर भी उसकी तारीफ नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें संकोच होता है परंतु आपको संकोच को छोड़ कर के थोड़ा आगे बढ़ना है और जिस लड़की को आप पटाना चाहते हैं, आपको उसकी तारीफ करनी है फिर देखिए कैसे उस लड़की के दिल में भी धीरे-धीरे आपके प्रति पॉजिटिव ख्याल उत्पन्न होने लगते हैं।

7. लड़की की सहायता करें

हर इंसान की जिंदगी में कभी ना कभी कोई ना कोई प्रॉब्लम अवश्य आती है और कभी कभी तो कुछ प्रॉब्लम ऐसी होती हैं जिन्हें सॉल्व करने के लिए हमें दूसरे व्यक्ति का साथ चाहिए होता है। अगर आप जिस लड़की को पसंद करते हैं उसे आप इंप्रेस करना चाहते हैं तो आपको जब कभी भी उस लड़की को किसी भी प्रकार की सहायता चाहिए हो और आप उसकी सहायता करने के लिए एलिजिबल हो तो आपको उस लड़की की सहायता अवश्य करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें : लड़की को प्रपोज कैसे करें?

लड़कियां ऐसे लड़कों को हमेशा याद रखती हैं जो मुश्किल की घड़ी में उनका साथ देते हैं और उन्हें उनकी समस्या से निजात पाने में उनकी सहायता करते हैं। अगर आप लड़की की सहायता करते हैं तो लड़की को अपनी प्रॉब्लम से छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा वह आप पर विश्वास भी करने लगती है, जिसके कारण धीरे-धीरे उसके मन में भी आपके प्रति कोई ना कोई फितूर उत्पन्न होना चालू हो जाता है जो आगे चलकर के अट्रैक्शन में या फिर प्यार में बदल जाता है।

8. पैसे कमाए

हर लड़की के सपने में राजकुमार आता है ना कि कोई मजदूर, इसलिए लड़की पटाने के लिए आपको पैसे कमाने पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर आप पैसे कमाने पर ज्यादा ध्यान देते हैं तो कोई भी लड़की आपसे आसानी से पट जाएगी, क्योंकि हर लड़की यही चाहती है कि उसका जो भी होने वाला बॉयफ्रेंड हो या फिर जो भी होने वाला पति हो वह पैसे से मजबूत हो।‌ इस प्रकार अगर आपने पैसे कमाने में अपना अधिक समय लगाया और आप अधिक पैसे कमाते हैं तो निश्चित ही कोई भी लड़की आपसे पटना चाहेंगी।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में आपने जाना की लड़की कैसे पटाए? (How to Girl impress in Hindiइस लेख को पूरा पढ़ने के बाद भी अगर आपके मन में Ladki kaise pataye को लेकर कोई सवाल उठ रहा है तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं। हमारी विशेषज्ञ टीम आपके सभी सवालों का जवाब देगी।

अगर आपको लगता है कि इस लेख में कोई गलती है तो आप नीचे Comment करके हमसे बात कर सकते हैं, हम उसे तुरंत सुधारने की कोशिश करेंगे। अगर आपको हमारे द्वारा Ladki kaise pataye पर दी गई जानकारी पसंद आई है और आपको इस लेख से कुछ नया सीखने को मिलता है, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर साझा करें। आप इस लेख का पोस्ट लिंक ब्राउजर से कॉपी कर सोशल मीडिया पर भी साझा कर सकते हैं।

Photo of author
Author
Akanksha Shree
आकांक्षा श्री ने पटना वीमेंस कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स में बैचलर्स और ट्रेवल एंड टूरिज्म में सर्टिफिकेशन कोर्स किया है। इन्होंने वर्ष 2023 में अपने करियर की शुरुआत स्वास्थ्य आधारित वेब पोर्टल से की थी। अब तक इनके 50+ से भी ज्यादा आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment