सिरका क्या होता है? सिरका के फायदे, उपयोग, गुण और नुकसान क्या है? जानिए Vinegar Ke Fayde aur Nuksan से जुड़ी सभी जानकारी हिन्दी में

आज हम जानेंगे सिरका के फायदे और नुकसान क्या है पूरी जानकारी (Vinegar in Hindi) के बारे में क्योंकि गांव देहात में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कई ऐसी चीजें होती थी जिन्हें बना करके रख लिया जाता था। जैसे कि आचार, खटाई इत्यादि। विनेगर भी एक ऐसी चीज है जो मुख्य तौर पर खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करती है। अब तो विनेगर का इस्तेमाल फास्ट फूड में भी किया जाने लगा है। यह एक ऐसी चीज होती है जो शहरों में तो किसी किसी व्यक्ति के घर में ही पाई जाती है।

परंतु ग्रामीण इलाकों में यह लगभग हर घरों में पाई जाती है क्योंकि वहां पर सीजन आने पर इसका निर्माण किया ही जाता है। Vinegar अलग-अलग चीजों का बनाया जाता है जैसे कि सेब का विनेगर, आंवले का विनेगर। आज के इस लेख में जानेंगे कि Vinegar Kya Hai, सिरका के फायदे, Vinegar in Hindi, सिरका के नुकसान, Vinegar meaning in Hindi, आदि की जानकारीयां पूरा डिटेल्स में जानने को मिलेगा, इसलिये इस लेख को सुरू से अंत तक जरूर पढे़ं।

Contents show

सिरका क्या होता है? – What is Vinegar in Hindi

Vinegar in Hindi
Vinegar in Hindi

फ्रांस की भाषा में एक शब्द होता है Vinegar, जिसका हिंदी में मतलब होता है खट्टी दारु। इस प्रकार से यह समझा जा सकता है कि Vinegar का जो स्वाद होता है, वह खट्टा होता है। हमारे इंडिया में ठेठ ग्रामीण भाषा में विनेगर को सिरका कहकर बुलाया जाता है। इस प्रकार अंग्रेजी में इसे Vinegar कहते हैं और हिंदी भाषा में इसे सिरका कहते हैं।

सिरका बिल्कुल पानी जैसा होता है और जब इसे टेस्ट किया जाता है तो इसका स्वाद खट्टा लगता है। इसलिए किसी भी चीज में खट्टापन को बढ़ाने के लिए सिरका डाला जाता है। इंडिया में आजकल चाइनीस फूड में काफी ज्यादा Vinegar का इस्तेमाल किया जा रहा है। सिरके का निर्माण अलग-अलग मेथड के द्वारा किया जाता है‌।

विनेगर का मतलब हिंदी में क्या है? – Vinegar Meaning in Hindi

हमने आपको ऊपर ही इस बात की जानकारी दी कि विनेगर का मतलब हिंदी में सिरका होता है। सिरका अलग-अलग चीजों का बनाया जाता है। विनेगर का स्वाद खाने में खट्टा होता है। इसलिए ऐसे फूड जिनमें खट्टेपन की आवश्यकता होती है उनमें विनेगर को मिलाया जाता है। यह किसी भी खाने में खट्टेपन को बढ़ाता है। आवश्यकतानुसार विनेगर का इस्तेमाल करने से खाने का स्वाद बढ़ जाता है।

सिरका के प्रकार – Types of Vinegar in Hindi

प्राचीन काल में Vinegar 1 या 2 ही प्रकार के होते थे परंतु आज के आधुनिक जमाने में Vinegar की कई वैरायटी मार्केट में आ चुकी है। बात की जाए Vinegar के प्रकार की तो मार्केट में यह आपको कई प्रकारों में उपलब्ध है जिसके बारे में नीचे आपको बताया जा रहा है।

1. बैलसेमिक सिरका : इसे तैयार करने में अंगूर का इस्तेमाल होता है और दिखाई देने में यह चॉकलेटी रंग का होता है।

2. चावल सिरका : मार्केट में आपको यह लाल, सफेद और काले इस प्रकार तीन कलर में मिलता है और इसे तैयार करने में चावल का यूज़ होता है। अंग्रेजी में इसे राइस Vinegar कह कर बुलाते हैं।

3. सफ़ेद सिरका : इसे व्हाइट Vinegar कहते हैं, जिसका इस्तेमाल नूडल्स बनाने में और लैबोरेट्री में होता है।

4. माल्ट सिरका : पीने वाली जो बियर आती है, उसके जरिए ही इसे बनाया जाता है और इसका टेस्ट खट्टे की जगह तीखा होता है‌

5. नारियल का सिरका : इसे बनाने में नारियल का यूज़ होता है और भारत के साउथ साइड के जो राज्य है वहां पर इसे ज्यादा यूज में लिया जाता है।

6. सेब का सिरका : यह हल्के पीले रंग का होता है और सेब का इस्तेमाल इसे रेडी करने में होता है।

सिरका का उपयोग – Uses of Vinegar in Hindi

अगर कोई ऐसा खाना आप तैयार कर रहे हैं जिसमें खट्टापन लाने की आवश्यकता है तो उसमें खट्टापन लाने के लिए Vinegar का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। अगर आपके घर में शैंपू मौजूद नहीं है तो Vinegar का इस्तेमाल आप बालों को धोने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको Vinegar के एक चम्मच की मात्रा को लेकर के थोड़े से पानी में मिलाना है और इसके जरिए अपने बालों की मसाज करनी है और फिर बालों को धो लेना है।

बाहरी त्वचा से संबंधित समस्या में इसे इस्तेमाल करने से पहले आपको इसमें थोड़ा सा पानी डालना चाहिए या फिर ग्लिसरीन और गुलाब जल के साथ मिलाकर के ही आपको ऊपरी त्वचा पर इसे लगाना चाहिए।

सिरका के फायदे – Benefits of Vinegar in Hindi

अगर आप यही सोच रहे हैं कि Vinegar का इस्तेमाल सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए होता है और इसका फायदा भी यही है तो आप गलत हैं। आज से ही नहीं बल्कि कई सालों से इसका इस्तेमाल अलग-अलग समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जा रहा है। चलिए जानते हैं Vinegar का इस्तेमाल करने से कौन से एडवांटेज हमें प्राप्त होते हैं।

1. डायबिटीज में सिरका के फायदे

स्वाद में खट्टा पाया जाने वाला विनेगर एसिटीक एसिड से भी भरपूर होता है और अपनी इसी खूबी के कारण डायबिटीज के रोगियों को इसका सेवन करने से फायदा पहुंचता है, क्योंकि इसके ऊपर एक रिसर्च की गई थी जिसमें इस बात पर मोहर लगी थी कि जो एसिड Vinegar में मौजूद होता है, वह वैसी चीजों पर खतरनाक हमला करता है जो डायबिटीज की समस्या को बढ़ाने का काम करते हैं।

एसिटीक तत्वों से भरपूर होने के कारण विनेगर ब्लड शुगर को कंट्रोल में कर लेता है और यही कारण है कि इसे डायबिटीज के पेशेंट को लेने के लिए कहा जाता है परंतु इसे लेने से पहले डॉक्टर से अवश्य पूछ लेना चाहिए।

2. वजन कम करने में Vinegar Benefits in Hindi

जो लोग मोटे हो गए हैं अथवा जिनकी कमर या फिर बॉडी में ज्यादा चर्बी जम गई है, वह विनेगर को रोजाना थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेना चालू कर सकते हैं। Vinegar में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो ट्राइग्लिसराइड नाम के फैट को बॉडी मे से धीरे धीरे घटाते हैं।

यह जो फैट होता है, यह बॉडी में चर्बी को बढ़ाने का काम करता है और जब Vinegar इस पर हमला करके इसे घटाता है तो चर्बी भी धीरे-धीरे कम होने लगती है और इसी की वजह से मोटापा कम होने लगता है।

3. गले की खराश ठीक करने में सिरका के फायदे

जब आदमी को खराश की समस्या होती है तो उसे गले में दर्द भी होने लगता है और जैसे ही वह खाना खाता है वह काफी कठिनाई से उस खाने को निगल पाता है। गले की इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको Vinegar को एक बार अवश्य इस्तेमाल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें : रागी क्या होता है? रागी के फायदे, उपयोग, गुण और नुकसान क्या है?

यह गले की खराश को दूर करने का काम करता है। इसके लिए आपको 1 गिलास हल्का गुनगुना पानी लेना चाहिए और उसके अंदर आपको 1 चम्मच Vinegar मिक्स करना चाहिए और इसे पीना चाहिए। दो-तीन दिन के अंदर आपको गले की खराश से छुटकारा मिल जाएगा।

4. मांसपेशियों को मजबूत बनाने में Vinegar Benefits in Hindi

क्या आप जानते हैं कि स्वाद में खट्टा Vinegar आपकी कमजोर पड़ चुकी मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता है। इसके लिए आपको हफ्ते में तीन बार सुबह और शाम के समय में थोड़े से सरसों के तेल में 1 या फिर दो चम्मच विनेगर मिलाना है और इसे आपको अपनी कमर से ले करके अपने पैरों तक लगाना है और हल्के हाथों से आपको मालिश करनी है। मालिश करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं, साथ ही उनका ब्लड सरकुलेशन भी अच्छा हो जाता है।

5. मुह को हेल्दी बनाए बनाने में सिरका के फायदे

हमारी गलतियों के कारण ही हमारे मुंह में कीटाणु आ जाते हैं और अगर हम अपने मुंह की सफाई सही प्रकार से नहीं करते हैं तो यही किटाणु मुंह में बदबू भी पैदा करते हैं, साथ ही हमारे दांतो में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न करते हैं।

ये भी पढ़ें : Prunes या Plum Fruit क्या होता है? आलूबुखारा के फायदे, उपयोग, प्रकार और नुकसान

Vinegar एक ऐसी चीज है जो आपके मुंह को भी साफ करती है। आपके मुंह में जितने भी कीटाणु हैं उन्हें धीरे-धीरे विनेगर खत्म कर देती है जिससे मुंह से बदबू आना भी कम हो जाता है और बाद में जो कीड़े लग गए होते हैं, वह भी खत्म हो जाते हैं।

6. दाद, खुजली में Vinegar Benefits in Hindi

दाद तब होता है जब किसी भी प्रकार का फंगल इंफेक्शन हो जाता है। दाद त्वचा में कहीं भी हो सकता है। यह गोलाकार होता है या फिर अंडाकार होता है और यहां पर लगातार खुजली होती है। विनेगर के अंदर जो तत्व होते हैं वह एंटीफंगल माने जाते हैं, जो दाद में होने वाली खुजली को तो घटाते ही हैं,

साथ ही लगातार इसका प्रयोग करने से दाद भी धीरे-धीरे गायब हो जाते है और 1 दिन वह खत्म हो जाते है। इसके लिए आपको Vinegar को जहां पर दाद हुआ है वहां पर लगाना चाहिए और आधे घंटे बाद उसे धो देना चाहिए।

7. पैरों की बदबू दूर करने मे सिरका के फायदे

किसी ना किसी वजह से हमारे पैरों से कभी कभी बहुत ही गंदी बदबू आने लगती है जिसे तुरंत दूर करने के लिए आपको विनेगर का इस्तेमाल करना चाहिए। सेब का सिरका आप इसके लिए ट्राई कर सकते हैं। यह बदबू दूर करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है जिससे बदबू नहीं आती है। आप चाहे तो सिरका का इस्तेमाल गुलाबजल या फिर ग्लिसरीन के साथ भी कर सकते हैं। यह तुरंत ही बदबू को दबा देते हैं।

8. खाने का स्वाद बढ़ाने में Vinegar Benefits in Hindi

यही वह वजह है जिसके लिए सबसे ज्यादा Vinegar का इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी खाने में जब खट्टापन लाने की बात आती है तो सबसे पहला ऑप्शन Vinegar ही निकल कर के सामने आता है। खास तौर पर अगर आप फास्ट फुड बनाते हैं, तो उसमें खट्टेपन को लाने के लिए सिरका का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यह खाने में खट्टापन लाता है। हालांकि इसे उसी फूड में डालना चाहिए, जिसमें खट्टेपन की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें : Black Raisins क्या होता है? काली किशमिश के फायदे, उपयोग, और नुकसान

सिरके के नुकसान – Side Effects of Vinegar in Hindi

अगर आप त्वचा के ऊपर होने वाले किसी भी समस्या में विनेगर को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि इसके साथ किसी अन्य चीज को भी आप मिक्स कर लें। जैसे कि पानी, गुलाब जल या फिर ग्लिसरीन। डायरेक्ट ऊपरी त्वचा पर सिरका लगाने से आपको जलन हो सकती है, क्योंकि इसके अंदर एसिड वाले तत्व मौजूद होते हैं।

सिरका खाने का स्वाद बढ़ाता है और खाने में खट्टापन लाता है परंतु जब कोई व्यक्ति ज्यादा सिरका खाने लगता है, तो उसे पेट में जलन भी महसूस होने लगती है, जो इसके एसिडिटीक गुण के कारण होता है।

अगर आपने अपनी त्वचा के ऊपरी हिस्से में Vinegar को लगा करके रखा है तो आपको डिओडरेंट या फिर परफ्यूम को नहीं लगाना चाहिए क्योंकि यह चीजें जब सिरका के संपर्क में आएंगी, तो साइड इफेक्ट हो सकता है, जिससे आपको एलर्जी हो सकती है या फिर जलन भी हो सकती है।

सिरका के पौष्टिक तत्व – Nutrients of Vinegar in Hindi

नीचे आपको 100 ग्राम सिरका का सेवन करने से कौन से पोषक तत्व मिलते हैं, इसकी जानकारी दी जा रही है।

पानी94.78 g
एनर्जी18 kcal
कार्बोहाइड्रेट0.04 g
शुगर0.04 g
कैल्शियम6 mg
आयरन0.03 mg
मैग्नीशियम1 mg
फास्फोरस4 mg
पोटैशियम2 mg
सोडियम2 mg
जिंक0.01 mg

अगर विनेगर गलती से आंखों में चला जाता है तो क्या करना चाहिए?

आपको तुरंत ही अपनी आंखों को ठंडे पानी से धोना चाहिए। अगर जलन महसूस होती है तो कुछ देर आंखें बंद रखनी चाहिए फिर भी आराम नहीं मिलता है तो डॉक्टर से मिले।

विनेगर कहां मिलता है?

कई ऐसी कंपनियां हैं जो अपने ब्रांड के नाम से विनेगर बेचती हैं। लोकल मार्केट में भी यह आपको मिलेगा और ऑनलाइन भी आप इसे बुक करके घर पर मंगा सकते हैं।

नूडल्स बनाने में कौन से सिरके का इस्तेमाल किया जाता है?

नूडल्स बनाने में सफेद सिरके का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा लेबोरेटरी में रखे हुए सामान की सफाई करने के लिए भी सफेद सिरका यूज में लिया जाता है।

क्या सिरका में प्रोटीन पाया जाता है?

नहीं विनेगर में प्रोटीन की मात्रा बिल्कुल भी नहीं होती है।

सिरका को अंग्रेजी भाषा में क्या कहते हैं?

सिरका को अंग्रेजी भाषा में Vinegar कहते हैं और Vinegar को हिंदी में सिरका कहते हैं।

सिरका कैसा होता है?

सिरका दिखाई देने में बिल्कुल पानी की तरह होता है और स्वाद में यह खट्टा होता है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में आपने जाना की सिरका क्या होता है? और सिरका के फायदे और नुकसान? (Vinegar in Hindi) इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद भी अगर आपके मन में Vinegar Ke Fayde aur Nuksan को लेकर कोई सवाल उठ रहा है तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं। हमारी विशेषज्ञ टीम आपके सभी सवालों का जवाब देगी।

अगर आपको लगता है कि इस लेख में कोई गलती है तो आप नीचे Comment करके हमसे बात कर सकते हैं, हम उसे तुरंत सुधारने की कोशिश करेंगे। अगर आपको हमारे द्वारा Vinegar in Hindi पर दी गई जानकारी पसंद आई है और आपको इस लेख से कुछ नया सीखने को मिलता है, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। आप इस लेख का पोस्ट लिंक ब्राउजर से कॉपी कर सोशल मीडिया पर भी साझा कर सकते हैं।

Photo of author
Author
Akanksha Shree
आकांक्षा श्री ने पटना वीमेंस कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स में बैचलर्स और ट्रेवल एंड टूरिज्म में सर्टिफिकेशन कोर्स किया है। इन्होंने वर्ष 2023 में अपने करियर की शुरुआत स्वास्थ्य आधारित वेब पोर्टल से की थी। अब तक इनके 50+ से भी ज्यादा आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment