रुका हुआ पीरियड कैसे लाएं? जानिए Ruka Hua Period Kaise Laye से जुड़ी सभी जानकारी हिंदी में

आज हम जानेंगे रुका हुआ पीरियड कैसे लाएं पूरी जानकारी (Ruka Hua Period Kaise Laye) के बारे में क्योंकि पीरियड को हिंदी भाषा में मासिक धर्म कहा जाता है जोकि महिलाओं में होने वाली एक सामान्य समस्या है। लगभग हर महिला को जब वह जवानी की दहलीज पर कदम रखती है तो इस समस्या का सामना करना पड़ता है। हमारे भारत देश में आज भी महिलाओं की मासिक धर्म से संबंधित बातों को चोरी छुपे ही किया जाता है क्योंकि लोगों के अनुसार यह एक ऐसी समस्या है जिसके बारे में खुलकर बात नहीं कर सकते हैं।

परंतु समय के बदलाव होने के कारण अब इस पर भी खुलकर बात की जानी चाहिए क्योंकि पीरियड का दर्द वही महिला जान सकती है जो इसे झेलती है। आज के इस लेख में जानेंगे कि Ruka Hua Period Kaise Laye, रुका हुआ पीरियड लाने के लिए क्या करे, रुका हुआ पीरियड लाने का तरीका, ruka hua period lane ke upay आदि की सारी जानकारीयां विस्तार में जानने को मिलेंगी, इसलिये पोस्ट को लास्ट तक जरूर पढे़ं।

रुका हुआ पीरियड कैसे लाएं? – Ruka Hua Period Kaise Laye

Ruka Hua Period
Ruka Hua Period Kaise Laye

जिन महिलाओं का मासिक धर्म अथवा मासिक चक्र नियमित आता है उन्हें तो सिर्फ मासिक धर्म के दरमियान निकलने वाले खून से बचने के लिए सावधानी रखनी पड़ती है परंतु समस्या तो उन महिलाओं को होती है जिनका मासिक धर्म चक्र अनियमित आता है या फिर आता ही नहीं है। जिन महिलाओं का मासिक धर्म अनियमित आता है उन्हें अक्सर यह चिंता सताने लगती है कि आखिर ऐसी कौन सी वजह है जिसके कारण उनका पीरियड नहीं आ रहा है और फिर वह इस जुगाड़ में लग जाती हैं कि कैसे उनका पीरियड जल्दी से जल्दी आए अथवा उनका रुका हुआ पीरियड स्टार्ट हो जाए।

रुका हुआ पीरियड लाने के लिए क्या करें?

हमारे भारत देश में पीरियड आने पर महिलाओं को कई काम करने से रोक दिया जाता है जैसे कि उन्हें रसोई में जाने से मना कर दिया जाता है। इसके अलावा उन्हें पूजा-पाठ या फिर किसी भी सार्वजनिक जगह में जाने से भी रोका जाता है क्योंकि लोगों की ऐसी मान्यता है कि पीरियड के दरमियान लड़कियां अथवा महिलाएं अशुद्ध होती है, इसीलिए उन्हें शुभ कामों में अपने कदम नहीं रखने चाहिए। खैर यह तो हुई रोक टोक की बात, अब बात करते हैं कि कैसे महिलाएं अपना रुका हुआ पीरियड जल्दी से ला सकती हैं और रुके हुए पीरियड को लाने के लिए कौन से उपाय महिलाओं को करने चाहिए।

1. सौंफ का सेवन करें

रुका हुआ पीरियड फिर से लाने के लिए घरेलू उपाय के तौर पर आप अपने घर में ही आसानी से मिल जाने वाली एक चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसे सौंफ कहा जाता है जो कि आसानी से आपको कहीं पर भी प्राप्त हो सकती हैं। बता दें कि हमारी बॉडी में एक एस्ट्रोजेनिक एजेंट की तरह सौफ काम करता है और इसी के कारण अगर कोई महिला या फिर लड़की अपने मासिक धर्म को जल्दी से लाने के लिए इसका इस्तेमाल करती है तो उसका जो रुका हुआ पीरियड होता है वह फिर से स्टार्ट हो जाता है।

ये भी पढ़ें : पतले होने का तरीका क्या है? पतला होने के लिए क्या करें?

इसके जरिए अपने रुके हुए पीरियड को फिर से लाने के लिए आपको सबसे पहले तो एक कटोरे में पानी गर्म करना है और उसके अंदर आपको कम से कम चार चम्मच सौंफ डालनी है और फिर इसे उबालना है। हल्का गुनगुना हो जाने पर आपको इसे उतार लेना है और फिर छान करके ठंडा करके आपको इसे धीरे-धीरे पी जाना है। दिन भर में सुबह और शाम दो बार इस उपाय को करने से आपका जो रुका हुआ पीरियड है, वह फिर से रिस्टार्ट हो जाता है।

2. पपीता भी आजमाएं

पपीता एक मीठा फल होता है जो कई प्रकार से हमारे लिए फायदेमंद होता है। पपीते के जरिए भी आपका जो पीरियड बंद हो गया है आप उसे फिर से नियमित कर सकती हैं और अनियमित पीरियड अथवा मासिक धर्म चक्र की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। पपीते का इस्तेमाल करके अपने पीरियड को फिर से रिस्टार्ट करने के लिए आपको तब पपीते का सेवन एक-दो हफ्ते पहले से ही करना चालू कर देना है।

जब आप की मासिक धर्म की तारीख नजदीक आने वाली हो और आपको पीरियड आने तक इसका सेवन लगातार जारी रखना है। पपीते का सेवन करने से व्यक्ति का मासिक धर्म चक्र फिर से नियमित हो जाता है। इसके अलावा अगर किसी महिला का पीरियड ज्यादा टेंशन लेने के कारण रुक गया है तो उसे कच्चे पपीते का सेवन करना चाहिए।

3. हल्दी है फायदेमंद

हल्दी के अंदर एंटीसेप्टिक एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो विभिन्न प्रकार से हमारी बॉडी के लिए फायदेमंद साबित होती है। हल्दी के जरिए भी आप अपने रुके हुए पीरियड को फिर से ला सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले तो 2 चम्मच शुद्ध हल्दी का पाउडर लेना है और आपको उसे एक गिलास गर्म पानी में गर्म करना है। जब यह गरम हो जाए तब आपको हल्का गुनगुना होने के बाद इसे छान करके पी जाना है।

ये भी पढ़ें : पेट कम कैसे करे? पेट कम करने के लिए क्या करें?

इसका सेवन आपको पीरियड आने की तारीख से लगभग 15 से 20 दिन पहले ही चालू कर देना है और पीरियड आने तक आपको इसका सेवन करना है। यह रुके हुए पीरियड को फिर से चालू करने का 1 रामबाण उपाय माना जाता है, क्योंकि इसके अंदर एम्मेनागॉग मौजूद होता है। हल्दी का सेवन करने से ना सिर्फ आपका रुका हुआ पीरियड फिर से आ जाता है बल्कि आपकी स्किन भी चमक उठती है। इसके अलावा यह आपकी बॉडी में हार्मोन को भी बैलेंस करता है।

4. अदरक भी कर सकते हैं ट्राई

अदरक के जरिए अपने रुके हुए पीरियड को फिर से लाने के लिए आपको दो चम्मच शहद लेनी है और तकरीबन आधा चम्मच आपको अदरक का रस लेना है और इन दोनों का आपको अच्छे से मिक्सर करना है और जब आपका मासिक धर्म चक्र स्टार्ट होने की तारीख आए तो उसके लगभग 2 हफ्ते पहले से ही आपको इसका सेवन करना चालू कर देना है।

बता दें कि भारतीय आयुर्वेदिक शास्त्र में पिछले कई सालों से अदरक के रस का इस्तेमाल रुके हुए पीरियड को फिर से चालू करने के लिए किया जा रहा है। इस प्रकार आप अपने बंद हो चुके पीरियड को फिर से चालू करने के लिए इसे ट्राई कर सकते हैं। रुके हुए पीरियड को चालू करने के अलावा अदरक का सेवन करने से आपको अपनी भूख में बढ़ोतरी का भी अंदाजा होता है। इसलिए जो लोग कम भूख की समस्या से परेशान हैं वह अदरक का सेवन कर सकते हैं।

5. दालचीनी भी करें ट्राई

दालचीनी का सेवन करने से आपका रुका हुआ मासिक धर्म चक्र फिर से चालू हो जाता है। इसके अलावा यह मासिक धर्म के दरमियान जो दर्द महिलाओं को उत्पन्न होता है उसे भी कम करने का काम करता है। इसके अलावा पीरियड के दरमियान जो खून महिलाओं की बॉडी में से बहता है यह उसे भी रोकने का काम करता है। इस प्रकार से जो महिलाएं अथवा लड़कियां अपने मासिक धर्म को फिर से लाने के लिए प्रयास कर रही हैं उन्हें दालचीनी का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें : ऑक्सीजन लेवल क्या होता है? ऑक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाए?

दालचीनी का इस्तेमाल करने के लिए आपको एक गिलास दूध गर्म करना है और उसके अंदर आपको थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिक्स करना है और आपको इसे पीना चालू कर देना है। कई लोग यह सोचते हैं कि आखिर दालचीनी रुके हुए पीरियड को फिर से कैसे ला सकती है तो बता दे कि दालचीनी के अंदर हाइड्रोक्सीचैल्कोन कंपाउंड होता है और अपने इसी‌‌ गुडो के कारण यह रुके हुए पीरियड को फिर से लाने के लिए महिलाओं में पॉपुलर है।

6. गाजर खाएं

गाजर एक ऐसा फल है जो आपको आसानी से प्राप्त हो सकता है। अपने पौष्टिक तत्वों के कारण गाजर अधिकतर लोगों के द्वारा खाया जाता है। मुख्य तौर पर गाजर के अंदर कैरोटीन और beta-carotene जैसे शानदार पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, इसीलिए खून बढ़ाने के लिए लोग गाजर का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही साथ स्टॉप हो चुके पीरियड को फिर से चालू करने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

गाजर का इस्तेमाल करके जो भी लड़कियां अथवा महिलाएं अपने पीरियड को फिर से चालू करना चाहती है उन्हें सबसे पहले तीन ताजा गाजर लेने चाहिए और उसका जूस निकालना चाहिए। इसके बाद उन्हें दैनिक तौर पर इसका सेवन करना चाहिए। अगर जूस नहीं पिया जा सकता तो लड़कियां और महिलाएं गाजर को कच्चा भी खा सकती है। बता दें कि डॉक्टर के अनुसार भी ऐसा कहा जाता है कि गाजर रुके हुए पीरियड को फिर से लाने की बहुत ही अद्भुत दवा है।

7. एलोवेरा जल्दी लाए पीरियड

एलोवेरा हमारी स्किन की सुंदरता को तो निखारता करता ही है, साथ ही यह रुके हुए पीरियड को भी फिर से नियमित कर देता है। इसके लिए आपको एलोवेरा का सेवन पीरियड चालू होने की तारीख से लगभग 2 हफ्ते पहले से ही करना चालू कर देना चाहिए और आपको तब तक एलोवेरा का सेवन करना चाहिए जब तक आपका पीरियड नहीं आ जाता है।

आप चाहे तो एलोवेरा के रस को निकाल करके इसे दूध के साथ पी सकते हैं या फिर आप बाजार में से मिलने वाली एलोवेरा जेल को भी खा सकते हैं। यह हमारी बॉडी में बिगड़ चुके हार्मोन के बैलेंस को भी मेंटेन करता है और मासिक धर्म चक्र को नियमित करता है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में आपने जाना की रुका हुआ पीरियड कैसे लाएं? और रुका हुआ पीरियड लाने के लिए क्या करें? इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद भी अगर आपके मन में Ruka Hua Period Kaise Laye को लेकर कोई सवाल उठ रहा है तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं। हमारी विशेषज्ञ टीम आपके सभी सवालों का जवाब देगी। अगर आपको लगता है कि इस लेख में कोई गलती है तो आप नीचे Comment करके हमसे बात कर सकते हैं, हम उसे तुरंत सुधारने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको हमारे द्वारा Ruka Hua Period Kaise Laye पर दी गई जानकारी पसंद आई है और आपको इस लेख से कुछ नया सीखने को मिलता है, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। आप इस लेख का पोस्ट लिंक ब्राउजर से कॉपी कर सोशल मीडिया पर भी साझा कर सकते हैं।

Photo of author
Author
Akanksha Shree
आकांक्षा श्री ने पटना वीमेंस कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स में बैचलर्स और ट्रेवल एंड टूरिज्म में सर्टिफिकेशन कोर्स किया है। इन्होंने वर्ष 2023 में अपने करियर की शुरुआत स्वास्थ्य आधारित वेब पोर्टल से की थी। अब तक इनके 50+ से भी ज्यादा आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment