ब्रोकली क्या होता है? ब्रोकली के फायदे, प्रकार, उपयोग, इस्तेमाल और नुकसान क्या है? जानिए Broccoli Ke Fayde aur Nuksan से जुड़ी सभी जानकारी हिन्दी में

आज हम जानेंगे ब्रोकली के फायदे और नुकसान क्या है पूरी जानकारी (Broccoli in Hindi) के बारे में क्योंकि अगर आपसे यह पूछा जाए कि क्या आपको सभी सब्जियों के नाम पता है तो शायद आप अपना जवाब हां में ही देंगे परंतु हम आपके साथ शर्त लगा सकते हैं कि एक ऐसी सब्जी है, जिसका नाम आप शायद ही जानते हो। हम बात कर रहे हैं ब्रोकली सब्जी की। Broccoli सब्जी सामान्य तौर पर किसी किसी दुकानदार के पास ही मौजूद होती है।

कई लोग तो इसे फूलगोभी समझने की भूल कर बैठते हैं क्योंकि इसका आकार कुछ ऐसा होता है कि यह फूलगोभी जैसी दिखाई देती है परंतु ब्रोकली एक अलग ही सब्जी होती है जो हरे रंग में होती है और पोस्टिक तत्व इसके अंदर कूट-कूट के भरे हुए होते हैं। आज के इस लेख में जानेंगे कि Broccoli Kya Hai, ब्रोकली के फायदे, Broccoli in Hindi, ब्रोकली के नुकसान, Broccoli meaning in Hindi, आदि की जानकारीयां पूरा डिटेल्स में जानने को मिलेगा, इसलिये इस लेख को सुरू से अंत तक जरूर पढे़ं।

Contents show

ब्रोकली क्या होती है? – What is Broccoli in Hindi

Broccoli In Hindi
Broccoli In Hindi

अगर आप Broccoli को ध्यान से देखेंगे तो आपको इसकी शक्ल कुछ हद तक फूलगोभी जैसी दिखाई देती है। इसीलिए कई लोग ब्रोकली को फूलगोभी समझ लेते हैं परंतु ऐसा नहीं है। हां इतना हम कह सकते हैं कि यह फूलगोभी की प्रजाति की ही सब्जी होती है जिसे अलग अलग तरीके से बनाया जाता है। ब्रोकली की जूसदार सब्जी खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है।

जब Broccoli की फसल तैयार हो जाती है तब यह हरे रंग की होती है। इंडिया में अधिकतर ब्रोकली आपको लोकल बाजारों में नहीं मिलेगी बल्कि यह किसी सुपर मार्केट में आपको मिलेगी या फिर मंडी में मिलेगी। ब्रोकली के फायदे से परिचित ना हो पाने के कारण कई लोग इसे नहीं खाते हैं परंतु आर्टिकल में हम जो फायदे आपको इसे बताएंगे उसके बाद आप इसे अवश्य खाना चालू कर देंगे।

ब्रोकली को हिंदी में क्या बोलते हैं? – Broccoli meaning in Hindi

दुकानदार अपनी दुकान पर ब्रोकली को हरी फूलगोभी कह कर बेचता है और हिंदी भाषा में Broccoli को हरी फूलगोभी ही कहा जाता है परंतु इसका मतलब यह नहीं है कि आप इसे फूलगोभी ही समझ ले। पूरी दुनिया में ब्रोकली की सब्जी की कई वैरायटी है और दुनिया के कई देशों में इसकी खेती होती है। कुछ वैरायटी के रंग हरे होते हैं तो कुछ वैरायटी के रंग बैगनी होते हैं।

ब्रोकली के प्रकार – Types of Broccoli in Hindi

दुनिया के कई देशों में इसकी खेती होती है, साथ ही इंडिया में भी कुछ इलाके ऐसे हैं जहां पर इसकी खेती होती है, जैसे कि तमिलनाडु, केरल, आसाम, बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड इत्यादि। इसकी कई प्रकार की वैरायटी होती है जिसमें से कुछ के नाम इस प्रकार हैं।

  1. कालाब्रेसी ब्रोकली
  2. ब्रोकली राब
  3. ब्रोकोफ्लोवर
  4. अंकुरित ब्रोकली
  5. गई-लन ब्रोकली
  6. पर्पल कॉलीफ्लॉवर

ब्रोकली की तासीर क्या है?

गर्म तासीर वाली ब्रोकली का सेवन ठंडियों के मौसम में अगर सही प्रकार से किया जाता है तो यह हमारे लिए फायदेमंद साबित होती है परंतु गर्मियों के मौसम में इसका सेवन लिमिट में ही करना चाहिए क्योंकि गर्मी में हमारी बॉडी पहले से ही गर्म होती है। ऐसे में अगर हम गर्मी वाली चीजें हमारी बॉडी में डालेंगे तो हमें अपच, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ब्रोकली के फायदे – Benefits of Broccoli in Hindi

Broccoli एक ऐसी सब्जी है जिसके बारे में लोग कम ही जानते हैं और इसके बारे में कम जानने के कारण लोग इसके फायदे से अनजान ही होते हैं। पोटेशियम, मैग्नीशियम तथा अन्य पौष्टिक तत्वों से भरपूर ब्रोकली इंसानी बॉडी को कई फायदे पहुंचाने का काम करती है। आइए इसके कुछ एडवांटेज भी हम जान लेते हैं।

1. वजन घटाने में ब्रोकली के फायदे

अत्याधिक बढ़ा हुआ वजन सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है। इसलिए वजन को घटाने के लिए कारगर उपाय जल्द से जल्द करने चाहिए। ब्रोकली के अंदर कुछ ऐसे गुण होते हैं जो इंसुलिन को बढ़ने से रोकते हैं और अपने अंदर मौजूद पौष्टिक तत्व के कारण यह धीरे-धीरे हमारी बॉडी में से जहरीली चीजों को बाहर निकालने का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें : रागी क्या होता है? रागी के फायदे, उपयोग, गुण और नुकसान क्या है?

जिसके कारण हमारा वजन कंट्रोल में होता है और वजन में धीरे-धीरे कमी आने लगती है। अगर आपके पेट पर चर्बी जम गई है या फिर आप मोटापे का शिकार हो गए हैं तो Broccoli को आपको अपने खाने में शामिल करना चाहिए। आप इसे उबालकर खा सकते हैं या फिर सब्जी बना करके भी इसका सेवन कर सकते हैं।

2. फैटी लीवर को फायदा पहुंचाता है ब्रोकली

फैटी लीवर एक ऐसी समस्या होती है, जिसके कारण हमें बहुत ही कम भूख लगती है और अगर हम किसी प्रकार से कुछ खाना खा भी लेते हैं, तो वह हमारे पेट में सही से नहीं पच पाता है, क्योंकि लीवर में प्रॉब्लम होने के कारण हमारा पाचन तंत्र भी सही से काम नहीं करता है और खाने का पाचन सही से नहीं होता है।

Broccoli के अंदर जो तत्व होते हैं वह फैटी लीवर की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। ब्रोकली पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन और मिनरल से भरपूर होती है जो लिवर को स्वस्थ बनाती है।‌इसके साथ ही आपको यह भी बता दे कि आपको इसके अंदर एंटी-कैंसर और हेपाटोप्रोटेक्टिव गुण होता है जो लीवर की समस्याओं को खत्म करता है।

3. हड्डियों के लिए लाभकारी है ब्रोकली

100 ग्राम Broccoli को जब हम खा लेते हैं तो हमें 47 एमजी कैल्शियम की प्राप्ति होती है, जो कि ऐसे लोगों की हड्डियों को स्ट्रांग बनाती है जिन लोगों की हड्डियां किसी ना किसी वजह से कमजोर हो गई है। हड्डियों को स्ट्रांग करने के साथ ही Broccoli दांतो को भी मजबूत बनाती है और उनकी जडो को स्ट्रांग करती है। ऐसे लोगों को अपने भोजन में ब्रोकली को अवश्य शामिल करना चाहिए जो कैल्शियम की कमी से परेशान है और कैल्शियम को पाने के लिए कोई आसान उपाय ढूंढ रहे हैं।

4. झुर्रियां कम करने में ब्रोकली के फायदे

किसी क्रीम के साइड इफेक्ट के कारण या फिर जब किसी व्यक्ति की उम्र ज्यादा हो जाती है तो उसके कारण चेहरे पर झुर्रियां आ जाती है, जो सुंदरता को कम कर देती हैं। इन चीजों को अगर आप छूमंतर करना चाहते हैं, तो ब्रोकली को खाने में आपको शामिल कर लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें : साबूदाना क्या होता है? साबूदाना कैसे बनता है? 

Broccoli के अंदर सल्फोराफ़न नाम का एक ऐसा तत्व होता है जो झुर्रियों को खत्म करने का काम करता है फिर चाहे वह झुर्रियां किसी क्रीम के साइड इफेक्ट के कारण हुई हो या फिर बढ़ती उम्र के कारण हुई हो।

5. टेंशन दूर करने में ब्रोकली के फायदे

Broccoli के ऊपर एनसीबीआई की वेबसाइट ने एक रिसर्च से जारी की थी। अपनी रिसर्च में उन्होंने कहा था कि ब्रोकली के अंदर जो सल्फोराफ़न नाम का तत्व होता है वह टेंशन को दूर करने का काम करता है। सल्फोराफ़न

के अलावा फोलिक एसिड भी Broccoli के अंदर अच्छी मात्रा में होता है जो किसी भी प्रकार की टेंशन को खत्म करता है और इसके कारण व्यक्ति को अच्छी नींद आती है तथा उसका स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

6. रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में ब्रोकली के फायदे

कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता जिन लोगों की होती है उन्हें आसानी से कोई भी बीमारी अपनी गिरफ्त में ले लेती है। ऐसे लोगों को सामान्य तौर पर बार बार सर्दी, खांसी, जुकाम की समस्याएं हो जाती हैं। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को अच्छा करने के लिए Broccoli को आपको खाना चाहिए, क्योंकि इसके अंदर सल्फोराफ़न और विटामिन सी की उपलब्धता अच्छी पाई जाती है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को अच्छा करने का काम करती है।

7. ब्रोकली एलर्जी से बचाता है

एंटी एलर्जी, एंटी ऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉयड यह सभी तत्व बॉडी के अंदर अच्छी मात्रा में होते हैं तो इससे हमारी बॉडी को कोई भी एलर्जी जल्दी नहीं होती है और बता दें कि यह सभी तत्व ब्रोकली में अच्छी मात्रा में उपलब्ध हैं, जो आपकी बॉडी और आपकी बॉडी की त्वचा को हानिकारक एलर्जी से बचाने का काम करते हैं।

ये भी पढ़ें : ड्रमस्टिक क्या होता है? जानिए Drumstick (सहजन) के फायदे, नुकसान, प्रकार, उपयोग

8. पाचन क्रिया में ब्रोकोली के फायदे

हम जो खाना खाएं उसका पाचन सही से हो जाए, यह हर व्यक्ति चाहता है परंतु कुछ ना कुछ समस्या के कारण खाने का पाचन सही से नहीं होता है। खराब पाचन तंत्र का सामना करने वाले लोगों को ब्रोकली अपने खाने में शामिल कर लेना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन ए और फाइबर अच्छी मात्रा में होते हैं, जो खाने को कम समय में अच्छे से पचाने का काम करते हैं और उसका रस जल्दी बनाते हैं।

ब्रोकली के नुकसान – Side Effects of Broccoli in Hindi

बिगड़े हुए पाचन तंत्र को ब्रोकली सुधारता है क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी क्वांटिटी में उपलब्ध होता है परंतु इसका यह गुण तब अवगुण में चेंज हो जाता है जब कोई व्यक्ति इसे ज्यादा खाता है क्योंकि जब हमारी बॉडी में फाइबर ज्यादा होता है तो हमें उल्टी, दस्त और गैस जैसी समस्याएं पेट में होने लगती हैं।

ये भी पढ़ें : बियर क्या होता है? बियर पीने के फायदे और नुकसान क्या है?

अगर आप पहली बार Broccoli खाते हैं तो हो सकता है कि आपको इसके कारण एलर्जी का सामना करना पड़े। अगर ऐसा होता है तो इसे बंद कर दें। ब्रोकली के नुकसान कम ही है परंतु इसके फायदे इतने ज्यादा है कि यह अकेला ही आपकी बॉडी की कई समस्याओं को दूर कर सकता है।

ब्रोकली कैसे खाएं और इसका इस्तेमाल कैसे करें? – How to Eat and Use Broccoli in Hindi

ऐसा हो सकता है कि, आप पहली बार Broccoli खाने के फायदे के बारे में पढ़ रहे हो और अब इसके फायदे जानने के बाद आप इसे खाना चाह रहे हो, परंतु जब आपको इसे खाने का तरीका नहीं पता है तो भला आप इसे कैसे खाएंगे। इसलिए हमने नीचे आपके साथ  ब्रोकली को कैसे खाया जाता है इसका तरीका भी शेयर किया है।

  • सब्जी/करी बना कर खाएं।
  • अंडा/चिकन के साथ खाएं।
  • रायता बनाकर खाएं।
  • ब्रोकली सूप पिएं।
  • उबालकर खाए।
  • सलाद के तौर पर खाएं।
  • अंकुरित करके खाएं।
  • नूडल्स पास्ता में मिक्स करके खाएं।

ब्रोकली का वैज्ञानिक नाम क्या है? – Scientific Name of Broccoli in Hindi

वेजिटेबल की कैटेगरी में आने वाली और लोकल मार्केट तथा सुपर मार्केट में हरी फूलगोभी के नाम से बेची जाने वाली ब्रोकली का साइंटिफिक नाम ब्रैसिका ओलेरासिया वार इटैलिका है। यह एंटी ऑक्सीडेंट, एंटीमाइक्रोबियल्स, एंटी कैंसर, anti-obesity, एंटी डायबिटीज, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण से भरपूर है।

क्या गर्भावस्था में ब्रोकली फायदेमंद है?

गर्भावस्था के दरमियान महिलाओं को और उनके बच्चों को पौष्टिक तत्वों की डिमांड ज्यादा होती है जो कि ब्रोकली खाने से उन्हें प्राप्त हो सकती है। Broccoli में कैल्शियम होता है जो महिलाओं की हड्डियों को स्ट्रांग करता है और बच्चे की हड्डियों को भी स्ट्रांग बनाने का काम करता है, साथ ही इसके अंदर जो अन्य तत्व होते हैं वह महिला को ताकत देते हैं जिससे वह स्वस्थ बनी रहती हैं और उनका होने वाला बच्चा भी स्वस्थ पैदा होता है।

क्या ब्रोकली मधुमेह (Diabetes) के लिए फायदेमंद है?

एंटी ऑक्सीडेंट और anti-diabetic गुण से संपन्न ब्रोकली डॉक्टर के द्वारा डायबिटीज के पेशेंट को खाने के लिए रिकमेंडेड किया जाता है। अपने anti-diabetic गुण के कारण यह डायबिटीज की समस्या से परेशान व्यक्ति की बॉडी के खून में ग्लूकोज के लेवल को मेंटेन करता है और उसे कम करता है जिससे डायबिटीज की समस्या से आराम की प्राप्ति होती है।

क्या ब्रोकली थायराइड में फायदेमंद है?

Broccoli एक ऐसी हरी सब्जी है, जिसमे फाइबर का लेवल ज्यादा होता है। इसीलिए कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए इसे खाया जा सकता है परंतु अगर कोई व्यक्ति थायराइड की प्रॉब्लम का सामना कर रहा है तो उसे ब्रोकली को नहीं खाना चाहिए क्योंकि अगर वह ऐसा करता है तो यह बॉडी में जाने के बाद ऐसे हारमोंस को बॉडी में रिलीज करता है जो थायराइड की समस्या को बढ़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : सफेद मूसली क्या होता है? सफेद मूसली खाने के फायदे और नुकसान?

वजन घटाने में ब्रोकली के फायदे

ब्रोकली के अंदर जो तत्व पाए जाते हैं वह हमारी बॉडी में जाने के बाद कुछ ऐसे एंजाइम को रिलीज करते हैं, जो सीधा बॉडी में मौजूद खराब और गंदे तत्व पर हमला करते हैं और उन्हें बॉडी से बाहर निकाल फेंकने का काम करते हैं, जिसके कारण चर्बी की समस्या भी कम होती है और हमारा वजन घटता है। वजन घटाने के लिए ब्रोकली का सूप सबसे उत्तम माना जाता है।

बालों के लिए ब्रोकली के फायदे

बालों की जड़े तभी कमजोर होती है जब उनमें गंदगी जमा हो जाती है साथ ही हमारे शरीर में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन सी, मैग्नीशियम जैसे तत्वों की कमी हो जाती है। यह सभी तत्व आप Broccoli को खा करके पूरा कर सकते हैं। इससे आपकी बॉडी को आवश्यक विटामिन, मिनरल मिलेंगे और आपके बालों के झड़ने की समस्या कम होगी और वह काफी तेजी के साथ लंबे बनेंगे और वह जल्दी टूटेंगे भी नहीं।

ब्रोकली के स्वास्थ्य में लाभ – Broccoli Health Benefits in Hindi

ऊपर हमने आपको ब्रोकली खाने के जितने फायदे बताए हैं वह इसके आधे फायदे ही हैं। इसे खाने के अन्य कई फायदे भी हैं जिसे नीचे हम आपको पॉइंट करके बता रहे हैं।

  • दिल को लाभ पहुंचाए
  • कैंसर से रक्षा करें
  • वजन घटाएं
  • लिवर को स्वस्थ करें
  • हड्डियों, दांतो को मजबूत बनाएं
  • आंखों को स्ट्रांग बनाएं
  • दिमाग तेज करें
  • प्रेगनेंसी में फायदा दे
  • जहरीले तत्व बाहर निकाले
  • पाचन अच्छा करें
  • डायबिटीज में है फायदेमंद
  • मेटाबॉलिजम ठीक करें
  • एलर्जी से बचाए
  • रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाएं
  • टेंशन दूर करें
  • बालों को लाभ दें
  • पीएच लेवल मेंटेन करें
  • कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करें
  • हाई बीपी में लाभकारी
  • त्वचा के लिए लाभकारी

Broccoli बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ब्रोकली को कैसे उगाया जाता है?

ब्रोकली को उगाने के लिए ऐसी जगह का सिलेक्शन किया जाता है जहां पर डायरेक्ट धूप पड़े, क्योंकि इसके पौधे को तेज धूप की आवश्यकता होती है। इसलिए नर्सरी से ला करके आपको इसके पौधे को उस जगह लगाना चाहिए, जहां पर तेज धूप आती हो।

क्या हम रोजाना ब्रोकली खा सकते हैं?

जी हां ब्रोकली की गिनती सब्जियों में होती है। इसलिए आप रोजाना इसे खा सकते हैं परंतु इसकी ओवर ईटिंग ना करें।

ब्रोकली को कच्चा खाएं या फिर पक्का कर?

आपका जैसा मन करे आप वैसे इसे खाएं। यह कच्चा खाने पर भी फायदा देगी और पका कर खाने पर भी फायदा देगी।

क्या ब्रोकली खाने से बाल बढ़ते हैं?

बालों को बढ़ाने के लिए जो भी चीजें आवश्यक होती हैं वह सभी पौष्टिक चीजें इसमें मौजूद हैं। इसलिए बालों को बढ़ाने के लिए आप Broccoli खा सकते हैं।

1 दिन में कितना ब्रोकली खाना चाहिए?

1 दिन में आपको कम से कम 1 या फिर 2 कप ब्रोकली खाना चाहिए। यह संख्या व्यक्ति की उम्र और उसकी अवस्था के हिसाब से कम अथवा ज्यादा हो सकती है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में आपने जाना की ब्रोकली क्या होता है? और ब्रोकली के फायदे और नुकसान? (Broccoli in Hindi) इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद भी अगर आपके मन में Broccoli Ke Fayde aur Nuksan को लेकर कोई सवाल उठ रहा है तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं। हमारी विशेषज्ञ टीम आपके सभी सवालों का जवाब देगी।

अगर आपको लगता है कि इस लेख में कोई गलती है तो आप नीचे Comment करके हमसे बात कर सकते हैं, हम उसे तुरंत सुधारने की कोशिश करेंगे। अगर आपको हमारे द्वारा Broccoli in Hindi पर दी गई जानकारी पसंद आई है और आपको इस लेख से कुछ नया सीखने को मिलता है, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर शेयर करें। आप इस लेख का पोस्ट लिंक ब्राउजर से कॉपी कर सोशल मीडिया पर भी साझा कर सकते हैं।

Photo of author
Author
Akanksha Shree
आकांक्षा श्री ने पटना वीमेंस कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स में बैचलर्स और ट्रेवल एंड टूरिज्म में सर्टिफिकेशन कोर्स किया है। इन्होंने वर्ष 2023 में अपने करियर की शुरुआत स्वास्थ्य आधारित वेब पोर्टल से की थी। अब तक इनके 50+ से भी ज्यादा आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं।

Leave a Comment